मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने मंगलवार के अभियान चलाकर बरही गांव में छापा मारा। अवैश शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही दो क्विंटल लहन नष्ट किया।
अहरौरा पुलिस ने बरही गांव में छापा मारकर रामाश्रय निवासी टिकरा खंड़जा थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 68 लीटर शराब बरामद की। दो क्विंटल लहन नष्ट किया। देहात कोतवाली और आबकारी विभाग की टीम ने जमुनहियां, चंदईपुर, हनुमना पड़रा व नेवेढ़िया गांव में अभियान चलाया। इस दौरान छह क्विंटल लहन नष्ट किया।