फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को मिर्जापुर - रीवा रोड पर लोहदी पुल के पास ट्रक व बाइक की टक्कर में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल बाइक सवार को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के रानीबारी गांव निवासी फुलेश्वरा देवी अपने बेटे अजय यादव के साथ बाइक से किसी काम से मिर्जापुर जा रही थीं। वह मिर्जापुर शहर के पूर्व लोहदी पुल के पास पहुंची ही थीं कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। इस हादसे में फुलेश्वरा देवी (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उनके पुत्र अजय यादव घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना की खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल अजय यादव को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें