वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर बाराडीह गांव के पास मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से प्रसाद लेकर घर लौट रही वृद्धा को सड़क पार करते समय शनिवार की शाम बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार चालक भी डीजे वाहन में जा भिड़ा। और घायल हो गया। युवक को निजी चिकित्सालय में भेजा गया।
क्षेत्र के कुदारन स्थित मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस से प्रसाद लेकर घर लौट रही लाची देवी (62) पत्नी लालचंद जैसे ही बाराडीह पेट्रोल पंप के पास पहुंची। सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जुलूस में शामिल लोगों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में बाइक सवार रोहित (26) निवासी अंबा बारुन जिला औरंगाबाद बिहार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।