फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 1077 नंबर हुआ एक्टिव, एक ही हेल्पलाइन से मिलेगी 22 आपदाओं में मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ आई हो, सूखा पड़ा हो या अग्निकांड हुआ हो। 22 प्रकार की आपदा में मदद के लिए अब एक नंबर 1077 घुमाना पड़ेगा। आपदा के लिए नंबर पहले से था, पर यह नंबर जिलों के लिए एक्टिव नहीं था। लेकिन अब इस नंबर को जिलों में भी एक्टिव कर दिया गया है। जिससे मदद मिलने में और आसानी होगी। प्रदेश मेें कहीं से यह मिलाने पर संबंधित जिले के आपदा विभाग को फोन जाएगा।
विज्ञापन

ज्यादातर टोल फ्री नंबर पर फोन लगने पर वह पहले लखनऊ या अन्य स्थान पर बने मुख्यालय पर जाते हैं। वहां बात करने के बाद संबंधित जिले को नंबर भेजा जाता है। उसके बाद मदद मिल पाती है। इस प्रक्रिया में समय लगता है। आपदा के लिए 1077 नंबर पहले से था, पर अब जिलों में नंबर एक्टिव नहीं था। लोग जिले के कंट्रोल रूम 256351 का नंबर मिलाते थे। आपदा के लिए टोल फ्री नंबर 1077 काम नहीं करता था। अब इस नंबर को एक्टिव कर दिया गया है। 22 प्रकार की आपदा होने पर 1077 नंबर मिलाने पर फोन सीधे जिले के आपदा विभाग को जाएगा। जिससे त्वरित मदद पहुंचेगी। त्वरित मदद मिलने से आपदा में नुकसान होने का खतरा कम रहेगा। आपदा विशेषज्ञ अंकूर गुप्ता ने बताया कि 1077 नंबर को एक्टिव कर दिया गया है। 22 प्रकार की आपदाओं में मदद ली जा सकती है।



इन आपदाओं में मिलेगी मदद
आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से बाढ़, सूखा, अग्निकांड, ओलावृष्टि, भूकंप, बादल फटना, कोहरा व शीतलहरी, चक्रवात, भू-स्खलन, कीट-आक्रमण, हिमस्खलन और बेमौसम भारी बारिश, आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, लू-प्रकोप, नाव की दुर्घटना, सर्पदंश, सीवर सफाई-गैस रिसाव, बोरवेल में गिरना, जंगली जानवर का हमला, कुआं, नदी, झील, गड्ढा, जल प्रपात में डूबकर होने वाली मौत, सांड व वनरोज के आघात से होने वाली घटना में 1077 की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें