फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 18 में 10 थानों पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर भी ठंड का असर दिया। शनिवार की सुबह ठंड के चलते थानों पर कम मामले आए। दोपहर तक किसी थाने पर एक तो किसी पर दो से तीन मामले ही आए थे। ये सब मामले जमीनी विवाद से संबंधित रहे। बड़ी बात ये कि कम मामले आने के बाद भी 10 थानों पर तो एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। 18 थानों पर कुल 126 मामले आए। इसमें 19 का ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना में आए 18 प्रार्थना पत्र, देहात कोतवाली में आए आठ, चील्ह में चार, हलिया में चार, जिगना में 12, ड्रमंडगंज में चार, अहरौरा में सात, राजगढ़ में चार, मड़िहान में चार, पड़री में आए तीन मामलों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। शहर कोतवाली में आए पांच में चार, कटरा में 10 में दो, लालगंज में 12 में चार, संतनगर में पांच में दो, चुनार में आठ में एक, अदलहाट में सात में एक, जमालपुर में चार में दो व कछवां में छह में तीन मामलों का निस्तारण किया गया।
देहात कोतवाली में दोपहर 12 बजे तक सिर्फ तीन मामले आए थे। नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाल सदानंद ने फरियाद सुनी। थाने पर जमीनी विवाद संबंधी मामले आए।
विज्ञापन

हलिया: स्थानीय थाना परिसर में एसडीएम आशाराम वर्मा ने लोगों की समस्या को सुना। इस दौरान थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कानून गो अशोक दुबे, लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्रा, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। जिगना: नायब तहसीलदार ज्योती सिंह, व थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने शिकायतें सुनी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक उमाकांत मिश्र, विजय शंकर व देव कुमार आदि रहे।
विंध्याचल: कोतवाली परिसर में एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ला व नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर द्वारा आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी गई। ड्रमंडगंज: थाने पर सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राहुल मिश्र और थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने समस्या सुना। जमालपुर: एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा व थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने फरियाद सुनी। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय कुमार आदि रहे।
............................................................
केस स्टडी
शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर निवासी विनीता यादव ने लोहंदी में 11 बिस्वा जमीन लिया है। उसी जमीन को दूसरे को बेच दिया गया। निर्माण कार्य शुरु होने पर विनीता ने शिकायत किया। जिस पर प्रशासन ने निर्माण कार्य रोकवाया। विनीता ने वहां रखे मलबा आदि हटाकर जमीन बिक्री में धोखाधड़ी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की।


केस-दो
हलिया के हथेड़ा गांव निवासी बृजलाल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सरहद्दी काश्तकार जमीन का मेड़ा तोड़ कर अधिक कब्जा कर लिया है। कई बार थाना तहसील का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन अभी तक पैमाइश नहीं हुई।

केस-तीन
हलिया के ग्राम पंचायत चेहरा की प्रधान ने चकरोड पैमाइस करने व सार्वजनिक भूमि, क्रबिस्तान, व मिट्टी खोदने की आरक्षित जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायत किया है। बरहाखुर्द के रामलाल बिंद ने भी सार्वजनिक जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है।

केस-चार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पांडेय पुर गांव निवासी माया शंकर तिवारी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में किराए के मकान में राजलक्ष्मी ज्वेलरी की दुकान पर विगत दिनों 18 हजार 500 रुपये गहने की खरीदारी लड़के की शादी में किए थे। इसके अलावा अन्य गहना खरीदने के लिए दुकानदार ने 49 हजार रुपये आनलाइन पैसे की भुगतान करा लिया। इसके बाद दुकान बंद कर भाग गया। उस पर कार्रवाई कर पैसा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें