डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2021-22 के पदाधिकारियों के नामांकन प्रक्रिया के पूर्व चुनाव अधिकारी विनोद कुमार सिंह-प्रथम के निर्देशन में उनके सहयोगी चुनाव अधिकारी सोमेश्वर मिश्र व खालिद नदीम रहमानी की देखरेख में बुधवार को अध्यक्ष प्रकाश नाथ त्रिपाठी और सचिव पंकज श्रीवास्तव ने नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराया। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नामांकन किया गया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
चुनार अधिकारी विनोद सिंह प्रथम ने बतायाकि अध्यक्ष पद पर रामकृष्ण द्विवेदी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर विष्णु सिंह, निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह, सदस्य कार्यकारिणी 20/10 (पांच पद) विजय शंकर दुबे, धीरेंद्र कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह-प्रथम, इंद्र बहादुर बिंद, अमरेश चंद्र पांडेय, सदस्य कार्यकारिणी 15/7 (दो पद) अशोक कुमार यादव व सुनील कुमार जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया। बतायाकि 16 दिसंबर को एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व एक बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र वापसी का कार्य संपंन होगा।