एआर कोआपरेटिव ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। चौकिया सहकरी संघ धान क्रय केंद्र बुधवार को पहुंचे एआर कोआपरेटिव विपिन कुमार सिंह ने बोरा न होने पर फटकार लगाई। फोन से मिलर को क्रय केंद्र पर पर्याप्त बोरा उपलब्ध कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एआर कोआपरेटिव ने क्रय केंद्र पर 110 किसानों से 6990 क्विंटल धान की खरीद होना पाया। ओड़ी साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर भमौरा धान खरीद होने पर संतोष जताया। क्रय केंद्र पर 105 किसानों से 5050 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। समिति पर यूरिया समाप्त होने की सूचना देने पर तुरंत ओडी समिती पर यूरिया का स्टाक भेजने को निर्देशित दिया। एआर कापरेटिव ने किसानों को उर्वरक किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से वृहस्पतिवार शाम तक समिति पर यूरिया का स्टाक आने का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर जिला सहकारी अधिकारी राज राजेश्वर सिंह, उमेश सिंह, अनिल सिंह, अर्जुन सिंह, शांति प्रकाश सिंह, अभिनव द्विवेदी, प्रताप नारायण दीक्षित आदि किसान मौजूद रहे।