फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन से नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को लगातार 22वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। पिछले 71 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। अब तक 10 हजार 924 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2162 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 24 हजार 228 का सैंपल लिया जा चुका है। नौ लाख 24 हजार 91 की रिपोर्ट आई है। 137 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 46 हजार 997 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय कोई हाट स्पाट नहीं है।
विज्ञापन

8658 लोगों को लगा कोविड टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को सरकारी बूथों के अलावा विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित टीकाकरण कैंप में टीका लगाया गया। कुल 8658 लोगों को टीका लगाया गया। मंडलीय अस्पताल में और अन्य सीएचसी-पीएचसी पर रजिस्ट्रेशन सत्यापन के बाद टीकारकण कक्ष में टीका लग रहा था। मंडलीय अस्पताल में 18 प्लस के साथ 45 प्लस वालों को भी टीका लगा। 18 प्लस में 4815 को प्रथम डोज, 2862 को दूसरा डोज लगा। 18 प्लस में कोवैक्सीन की 981 को दूसरा डोज लगा। चील्ह पीएचसी पर 279, गुरसंडी पीएचसी में 518, विजयपुर पीएचसी में 814, पड़री पीएचसी में 491, कछवां में 290, सीखड़ में 241, जमालपुर में 619, चुनार में 1543, लालगंज में 586, हलिया में 468, पटेहरा में 391, राजगढ़ में 1250, अर्बन 1131 टीका लगा। जिले में 4815 कोविडशील्ड और 3843 कोवैक्सीन स्टोर में रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें