फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन से नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को लगातार 21वें दिन कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। पिछले 70 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41
विज्ञापन

है। अब तक 10 हजार 924 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को 2097 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 22 हजार 85 का सैंपल लिया जा चुका है। नौ लाख 21 हजार 929 की रिपोर्ट आई है। 156 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 45 हजार 137 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय कोई हाट स्पॉट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें