फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नौ बीईओ का गैर जिला स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के नौ खंड शिक्षाधिकारियों का शनिवार को गैर जिला तबादला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इनमें से कई खंड शिक्षाधिकारियों की सेक्टर मजिस्ट्रेट में निर्वाचन कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश संस्तुति के बाद रिलीव किया जाएगा। स्थानांतरित होने वालों में नरायनपुर ब्लाक के बीईओ प्रेमशंकर राम, हलिया के धनंजय सिंह, कोन के बृजेश कुमार सिंह व सिटी ब्लाक के महेंद्र मौर्य को सोनभद्र स्थानांरित किया गया है। पहाड़ी ब्लाक के बीईओ शशांक शेखर शुक्ल को मथुरा, राजगढ़ के प्रदीप सिंह को प्रयागराज, लालगंज के अमरदीप जायसवाल को जौनपुर और राम मिलन यादव को रायबरेली व सीखड़ ब्लाक के बीईओ अजय चौधरी का तबादला चंदौली जनपद के लिए किया गया है। इसके सापेक्ष प्रयागराज से संजय कुमार, गोरखपुर से राजेश कुमार श्रीवास्तव, चंदौली से प्रकाश चंद्र पाठक, संतरविदास नगर भदोही से रविंद्र शुक्ल व प्रतापगढ़ से विमलेश कुमार तिवारी के आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें