फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से नवजात की मौत, तीन मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 47 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को कोविड से एक नवजात की मौत हुई तो तीन संक्रमित मिले। छह लोग स्वस्थ्य हुए। जिले में एक्टिव केस की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12058 है। बुधवार को छह के ठीक होने पर अब तक स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 11 हजार 916 पहुंच गया है। जिले में अब तक 123 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 19 है। कोविड के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार 2009 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। तीन संक्रमित की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। संक्रमित में दो पुरुष व एक महिला है। जिले के दो संक्रमित गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती है। बाकी होम आईसोलेशन में है। बताया कि एक नवजात की मौत हुई है। अदलहाट निवासी एक एक नवजात का जन्म उसके ननिहाल मुगलसराय में हुआ। उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे बीएचयू उपचार के लिए ले गए। 15 को जांच में उसकी रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उसे ज्वांडिस समेत अन्य बीमारी थी। जिले में अब तक 1219837 का सैंपल लिया जा चुका है। 1219291 की रिपोर्ट आई है। 546 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में 716561 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है। 47 दिनों में अब तक कोई भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें