मड़िहान। थाना क्षेत्र के धनसीरिया गाव निवासी दुर्गावती पत्नी बुधराम ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर भतीजा व गवाह समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
दुर्गावती ने बताया कि पति बुधराम को भतीजा इलाज कराने के बहाने घर से ले गया और नशा दे दिया। अस्पताल की बजाय तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय में छह बीघा जमीन का बैनामा करा लिया गया। दुर्गावती के अनुसार बुधराम, सूर्यदेव व बासदेव तीन सगे भाई हैं। बुधराम को कोई संतान नही हैं। भतीजा समेत अन्य जमीन के विक्रय में गवाही देने के नाम पर रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए। कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरी जमीन दानपत्र स्वरूप बैनामा करा लिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय द्वारा बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।