फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न अपहरणकर्ताओं का पता चला और न ही अपहृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार से शनिवार को दिनदहाड़े साइकिल सवार का अपहरण हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो अपहरणकर्ताओं तक पहुंच सकी है और न ही अपहृत को बरामद कर सकी है। अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम जुटी है, परंतु अभी तक अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन

राजगढ़ गांव निवासी छोटेलाल (45) शनिवार को अपने साथी मुन्नर के साथ ददरा बाजार की तरफ जा रहे थे। दिनदहाड़े दोपहर में करीब एक बजे अज्ञात बोलेरो सवार राजगढ़ कर्बला के पास गाड़ी रोककर छोटे लाल को जबरन गाड़ी में बैठाकर सोनभद्र की तरफ भाग गए। छोटेलाल का पुत्र पांच माह पूर्व से लापता है। छोटे लाल का अपहरण हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया है। अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए मड़िहान पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एसओजी समेत चार टीमें लगी हैं। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पांच महीने पहले अपहृत छोटे लाल का पुत्र भी रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। जिसमें एक मिल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले की गुत्थी भी अभी तक नहीं सुलझ नहीं सकी थी कि छोटे लाल का भी अपहरण हो गया। इससे परिवार के लोग डरे हुए हैं। छोटे लाल गरीब परिवार से हैं। ऐसे में उनका अपहरण फिरौती के लिए तो नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें