फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में मंदिर में सो रहे अधेड़ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट (मिर्जापुर)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट स्थित शिव शंकरी धाम मंदिर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति के सिर पर वजनी वस्तु से वारकर मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। मंदिर की दान पेटी टूटी मिली है। चोरी के इरादे से पहुंचे लोगों पर वारदात करने का पुलिस को शक है।
विज्ञापन

कैलहट स्थित शिव शंकरी धाम मंदिर पर राधेश्याम (55) दस वर्ष से रहता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। स्थानीय लोग उसे भोजन दे देते थे। वह मंदिर की सफाई भी कर देता था। लोगों से बहुत कम बात करता था। लोगों के मुताबिक, वह राजस्थान का रहने वाला था। मंगलवार की रात राधेश्याम मंदिर परिसर में सोया था। देर रात किसी वजनी वस्तु से सिर पर हमला कर राधेश्याम की हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चुनार कोतवाल ने जांच शुरू की तो दानपात्र टूटा मिला। पुलिस को चोरी के इरादे से आए लोगों पर हत्या करने का शक है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी नक्सल महेश सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मंदिर में सीसी कैमरा लगा है लेकिन तार चूहों ने कुतर दिया है। इससे वह काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें