फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में युवक की नृशंस हत्या: दो दिन से लापता डॉक्टर के पुत्र का शव झाड़ियों में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Dec 2021 01:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में डॉक्टर राजेंद्र नरायन शाह के पुत्र की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। डॉक्टर का पुत्र सलिल कुमार शाह (38) दो दिन से लापता था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के रैदानी कॉलोनी एक डॉक्टर के प्लॉट में उगी झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदानी कॉलोनी स्थित एक डॉक्टर के प्लॉट पर डॉक्टर के लापता पुत्र का शव मिला। सिर कूंच कर हत्या की गई थी। खोजबीन करते हुए परिजन प्लाट में पहुंचे तो उनको झाड़ियों के बीच शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


राजेंद्र कुमार शाह आंख के डॉक्टर हैं। 10 वर्ष पूर्व मंडलीय अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस समय वह शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग स्थित सूचना विभाग कार्यालय के ऊपर किराए के मकान में रहते हैं। उनका पुत्र सलिल कुमार शाह बिहार स्थित पैतृक मकान में रहकर खेती-बाड़ी करता है। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे मिर्जापुर में रहते हैं।

पुलिस को मिली थी स्कूटी
बीते 30 नवंबर को सलिल मिर्जापुर आया था। नौ दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे वह घर से निकलने के बाद लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की पर वह नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार शाम को उसकी स्कूटी रैदानी कॉलोनी स्थित सड़क पर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को दी। रविवार सुबह पत्नी पूनम और बच्चे खोजबीन करते हुए राजधानी कॉलोनी स्थित प्लॉट पर गए तो झाड़ियों के बीच सलिल का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा व सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। इधर, मृतक के घर में कोहराम मचा है। 
पढ़ेंः आजमगढ़: जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया रॉड से हमला, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें