फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बच्चों के लिए अमृत है मां का दूध

विज्ञापन
दिल्ली में नेशनल आइकॉन अवॉर्ड मिलने के बाद स्पोर्टस स्टेडियम में नि​धि पटेल का स्वागत करते ​खिल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को विश्व स्तनपान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्तनपान के महत्व पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत समान है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मां विंध्यवासिनी स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव सिंह ने स्तनपान के महत्व पर जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए महिला कल्याण विभाग की ओर से सेनेटरी पैड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टोपी और फल आदि वितरित किए गए।
महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए योजनाओं के स्टीकर, पंपलेट, बुकलेट और पोस्टर आदि बांटे गए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

संचालन जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू यादव ने किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। महिला चिकित्सालय से डॉ. मुकेश सिंह, डॉ. ज्योति, हेड नर्स मनीषा, महिला कल्याण से प्रियंका सिंह, शालिनी, विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलबी रेखा मौर्य, कल्पना, काजल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें