फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे नवोदय विद्यालय के बच्चे, ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में ली जानकारी

विज्ञापन
कार्यालय में खंड विकास अ​धिकारी से विकास योजनाओं के बारे में जानकारी लेते  छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
पटेहरा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत आयोजित बैगलेस डे कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा सात एवं आठ के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय, पटेहरा का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने ब्लॉक कार्यालय की कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन की जानकारी ली।
विज्ञापन

भ्रमण से पहले उप प्राचार्य संजय सिंह और शिक्षक अनुपम सिंह और शालिनी कुशवाहा ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं भ्रमण के उद्देश्य की जानकारी देकर रवाना किया। बीडीओ सिद्धार्थ मिश्रा ने कार्यालय पहुंचने पर छात्रों का स्वागत किया। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रशासनिक प्रक्रिया और विकास योजनाओं से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका बीडीओ ने सरल भाषा में उत्तर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक ए.के. त्रिपाठी, नईमुल्लाह, विभा, वेद प्रकाश मिश्र, स्वेक्षा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें