फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग प्रेमी के घर पहुंची दो बच्चों की मां

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बच्चों की मां परिजनों द्वारा घर से निकाले जाने पर रविवार को नाबालिग प्रेमी के घर पहुंच गई। महिला अब नाबालिग के साथ रहने की जिद कर रही है। इस पर लड़के के घर वालों ने उसके साथ मारपीट किया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और प्रेमी को पकड़कर थाने ले गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला को पांच व दो वर्ष के दो पुत्र है। उसका पति केरल में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है । महिला अपने जेठ और जेठानी के साथ रहती है। चर्चा है कि महिला और 16 वर्ष के नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए महिला के घर वालों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि लड़का उसके घर पर आता-जाता था। दोनों के प्रेम संबंध की सूचना पर पति ने उसे फोन करके घर से निकल जाने को कहा। घर के अन्य सदस्यों से न बोलने के लिए भी कहा। महिला ने बताया कि पति से कई दिनों से हमसे फोन पर ही कहासुनी हो रही हैं। इसलिए रविवार सुबह सात बजे प्रेमी के घर गई तो उनके परिवार के लोगों ने भी उसे मारापीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और नाबालिग प्रेमी को थाने लेकर गई। पुलिस उसे समझाने में लगी है। महिला अब प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें