परिवार परामर्श केंद्र पर विछड़े दंपत्तियों की काउंसलिंग करते अधिकारी व अन्य, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। शादी के बाद पूरा परिवार मुंबई में रहता था। परिवार में युवक पत्नी, बच्चों और मां-भाई को साथ लेकर रहता था। युवक की पत्नी को शक था कि उसकी सास उसके बच्चों को टोना करती है।
इसलिए वह बच्चों को खिलाने के लिए मना करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर विवाहिता बच्चे को लेकर छह माह से अपने मायके चली गई। जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी पति और चंदौली निवासी पत्नी को रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर समझाकर साथ रहने के लिए राजी किया गया।
रविवार को 10 लोगों को साथ रहने के लिए राजी किया गया। यह सभी दंपती विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे। इनकी काउंसिलिंग की गई।
इस दौरान महिला उप निरीक्षक रीता यादव, महिला उप निरीक्षक उषा सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री देवी, सपना, सदस्य डा. कृष्णा सिंह, निर्मला राय व कृष्ण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद