फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंसिल और रबड़ के लिए भी मिलेगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब सरकार पेंसिल व रबड़ के लिए भी धन देगी। इसके लिए उनको सौ रुपये दिए जाएंगे। यह धन डीबीटी के माध्यम से ड्रेस व बैग के लिए दिए जाने वाले धन के साथ भेजी जाएगी। हालांकि अभी इस बारे में कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्राइमरी के बच्चों के लिए अब यूनिफार्म तथा जूता-मोजा के साथ बच्चों को कापी व पेंसिल का भी पैसा देगी। इसके लिए 100 रुपये डीबीटी के रूप में दिए जाएंगे। अब बच्चों के अभिभावकों को 1100 रुपये की जगह 1200 रुपये देने की तैयारी है। अभी तक अभिभावकों को कॉपी-पेंसिल के लिए अपना पैसा खर्च करना पड़ता था। इसी कारण अभिभावक इसमें रुचि नहीं लेते थे। कुछ जगहों पर अध्यापक अपने प्रयास से बच्चों को कापी तथा पेंसिल उपलब्ध करवाते थे, लेकिन अब सरकार 100 रुपये इसके लिए अलग से देने जा रही है। इस सौ रुपये में विद्यार्थियों को चार कापी, दो पेंसिल, दो पेन, दो रबड़ और दो शार्पनर खरीदनी होगी। प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के तहत नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकें व अभ्यास पुस्तिकाएं दी जाती हैं लेकिन बड़ी कक्षाओं में कापियों की जरूरत होती है। इस संबंध में बीएसए गौतम प्रसाद ने कहा कि अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें