फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 'वाहन जुलूस के बाद नहीं दिए पेट्रोल के पैसे' BSP कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप; किया हंगामा

Sat, 11 May 2024 03:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: पेट्रोल के पैसे को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद बड़े नेताओं से बातचीत की। वीडियो में कहा जा रहा है कि तीन हजार रुपये दे दिए गए हैं जिसमें से एक हजार रुपये कोई लेकर चला गया है। इस बात पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही हिसाब करने की बात कही।
विज्ञापन
बसपा कार्यालय पर हंगामें के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नामांकन करने के बाद कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ कार्यकर्ता भी थे। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तेल भरने का पैसा मांगा। ना मिलने पर जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी मनीष कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। उनके नामांकन में काफी संख्या में वाहन जुलूस में आए थे। नामांकन के बाद सभी कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में भराए गए तेल का पैसा मांगा। पैसा ना मिलने पर कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें