फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र- छात्राओं को एमएलसी व पूर्व जिलाध्यक्ष ने बांटे स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को एमएलसी व पूर्व जिलाध्यक्ष ने बांटे स्मार्ट फोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री/हलिया। लक्ष्मण सिंह विधि महाविद्यालय के साथ ही साथ राम सिंह गहरवार महाविद्यलाय कैंपस में छात्र-छात्राओं को एमएलसी श्यामनारायण उर्फ विनीत सिंह ने शुक्रवार को स्मार्ट फोन वितरण किया। इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लक्ष्य व उद्देश्य बनाकर शिक्षा ग्रहण करने से निश्चित ही मंजिल प्राप्त होती है। इस दौरान प्रबंधक अनिंद सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्यास बिंद, रामदेव सरोज, अजित आईटीआई के प्रबंधक राजकुमार सिंह ,पंचदेव उर्फ नान्हक सिंह, छोटेलाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद दुबे, भैरव सिंह, संदीप अग्रहरी, राकेश यादव, रामसिंह राणा, अजय दुबे आदि मौजूद रहे। हलिया, क्षेत्र के हलिया स्थित मुनि अगस्त बालिका महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया है। महाविद्यालय में छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर स्मार्टफोन वितरण का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की कुल 57 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया है। इस दौरान रामाश्रय शुक्ल, ग्राम प्रधान शिवबाबू सेठ, संतोष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल, अनुराग त्रिपाठी, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें