मर्जापुर। केबीपीजी कॉलेज में पहली मई को सुबह नौ बजे बीए तृतीय वर्ष एवं बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।
यह जानकारी प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के तकनीकी सशक्तिकरण योजनांतर्गत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित 999 छात्र- छात्राएं लाभार्थी सूची में अपने नाम की पुष्टि कर महाविद्यालय की शुल्क रसीद, महाविद्यालय का परिचय पत्र, आधार कार्ड एवं प्रवेेश पत्र सत्र 2022 की परीक्षा के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों। लाभार्थी सूची के अतिरिक्त किसी भी विद्यार्थी को कार्यक्रम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में भी एक मई को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डा. वीना देवी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के 711 संस्थागत छात्र- छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। लाभार्थी छात्र-छात्राएं आवश्यक अभिलेखों के साथ ही महाविद्यालय में उपस्थित हों।