फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रमाशंकर ने दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीत हासिल करने के बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्रांतर्गत आने वाले अहरौरा मंडल के सोनपुर सेक्टर के सभी सातों बूथों के गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

अलग-अलग गांवों में लाखों की लागत से होने वाले विकास के लिए कार्य योजना की रूपरेखा बताई। मड़िहान विधायक पहले सोनपुर पंचायत भवन पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। साथ ही वे भगौती देई, पौनी, बियाहुर और श्रीपुर ग्राम सभा क्षेत्र में जाकर लोगों का आभार जताया। ग्रामीणों की मांग पर भगौतीदेई गांव में एक उत्सव भवन और 400 मीटर की सीसी रोड का निर्माण विधायक निधि से करवाने का आश्वासन दिया। पौनी पंचायत भवन में ग्रामीणों की मांग पर पानी की निकासी के लिए 10 लाख रुपये नाला निर्माण और 300 मीटर सीसी रोड बनवाने की घोषणा भी की। इस दौरान प्रमुख रूप से मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि, अपना दल एस के नेता अरुणेश पटेल, हरिचरन सिंह, यशवंत मौर्या, श्याम नरायन पटेल, देवदत्त सिंह, पंचदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें