फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 वर्षों से सिंचाई की समस्या से जूझ रहे मिश्रपुर के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विकास खंड क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के किसान सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके कारण किसानों को खेती करना मुश्किल हो रहा है। एक बार किसानों ने प्रयास करके जंगल से निकले नाले से लेकर बस्ती तक डेढ़ किलोमीटर की नाली खोदाई करके पानी लाने का प्रयास किया था लेकिन किसानों का परिश्रम सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

विकासखंड के पतुलकी ग्राम सभा के मिश्रपुर के किसान सिंचाई को लेकर के हलाकान हैं। पतुलकी माइनर से सिरसी नहर का लाभ गांव के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिसकी शिकायत किसान पिछले 30 वर्षों से सिंचाई विभाग से कर रहे हैं लेकिन सिंचाई विभाग उनके लिए कोई ऐसी कार्य योजना नहीं बना सका जिससे किसानों के खेतों को पर्याप्त पानी दिया जा सके। उपेक्षित किसानों ने जंगल से निकले नाले से लेकर मिश्रपुर गांव तक डेढ़ किलोमीटर लंबी नाली की खोदाई किया था। जिसे देखने तत्कालीन कमिश्नर सत्यजीत ठाकुर मौके पर पहुंचे थे और कार्य का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने किसानों के प्रयास को बधाई भी दिया था। कुछ समय बाद उनका यह प्रयास भी असफल साबित हो गया। यहां खास बात यह है कि इसके बाद सिंचाई विभाग ने किसानों के प्रयास को आकार देने की कोई कार्य योजना नहीं दिया। हालात यह है कि किसान सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। जबकि बगल के बस्ती से सिरसी नहर पतुलकी माइनर के रूप में गुजरी हुई है। गांव के किसान प्रशांत त्रिपाठी अमरनाथ यादव ,संगम लाल यादव ,गुलाब ,ललई, बब्बू, नारायन, लाला आदि ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि सिंचाई के लिए उचित प्रबंधन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें