मिर्जापुर से एक लड़की 15 अगस्त से लापता थी। जिसे लड़की के गांव के एक युवक ने अगवा करके बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने उसे सोनभद्र के कांशीराम आवासीय योजना परिसर में रखा था।
मिर्जापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लापता किशोरी को युवक ने सोनभद्र के कांशीराम आवासीय योजना परिसर में बंधक बनाकर रखा था। वहां वह युवती के साथ दुष्कर्म करता था। सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को युवती को बरामद कर उसे जमालपुर पुलिस के सौंप दिया। जमालपुर पुलिस ने शनिवार को युवती का मेडिकल कराकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 15 अगस्त को कॉलेज से अपने घर आ रही थी। रास्ते में उसके गांव का रहने वाला एक युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर वाराणसी ले गया। कुछ दिन वाराणसी रखने के बाद सोनभद्र के ओबरा ले जाकर एक मकान में दो दिन रखा। इस दौरान छात्रा गिड़गिड़ाती रही लेकिन युवक जान से मारने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा।
सोनभद्र पुलिस ने कांशीराम आवासीय योजना परिसर से युवती को मुक्त कराकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सोनभद्र पुलिस ने पीड़िता और आरोपी को जमालपुर पुलिस को सौंप दिया। जमालपुर पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता के मिलने के बाद जमालपुर पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी रोहित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान के बाद आरोपी रोहित के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।