राजगढ़ और संतनगर थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से चपेट में आकर दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। संतनगर में थाना क्षेत्र के मजूरहिया जंगल में बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई और चार लोग झुलस गये। राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढ़ीया गांव में बिजली की चपेट में आकर एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई।
संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के मजूरहिया जंगल में मंगलवार को खाना बनाने के लिए लकड़ी काटने गए एक ही परिवार के पांच लोगों बिजली गिरने से चपेट में आ गए। इसमें एक महिला की मौत हो गयी चार लोग झूलस गए । थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव निवासी उषा (35) की मौके पर ही मौत हो गयी । शिव प्रसाद (44)अपने पत्नी कृष्णावती (42), कलनी (45), सरोज (38) झूलस गए है।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढि़या गांव में मंगलवार के दोपहर में अचानक तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरी। गांव निवासी कल्लो (55) वर्ष घर के बाहर सी कुछ सामान लेकर घर में जा रही थी तभी बिजली की चपेट में आकर झूलस गई। जब तक परिजन पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना में उसी गांव के मुस्लिम बस्ती में हुई।
घर से बाहर खेल रहा किशोर अजमुद्दीन (14) वर्ष बिजली के चपेट में आकर झुलस गया। जानकारी होते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गये। जहा चिकित्सक ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची राजगढ़ पुलिस ने दोनो के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।