फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ बच्चों को मिल रही सरकारी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड- 19 के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए सरकार ने व्यवस्था शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया हैं। इस समय जिले में ऐसे 15 बच्चे हैं। इनके पालन पोषण की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीशचंद्र दुबे ने बताया कि 10 मई तक कोविड-19 के कारण कुल 79 लोगों की मृत्यु हुई है। इन लोगों के परिवारीजनों से संपर्क स्थापित कर कुल 15 अनाथ बच्चों को चिह्नित किया गया है। इन बच्चों की भलाई के लिए कार्रवाई की जा रही है। डीपीओ ने बताया कि कोविड-19 की अवधि में छह बेहद जरूरत मंद बच्चे पाये गये हैं। जिन्हे प्रायोजकता कार्यक्रम से लाभान्वित कराए जाने की संस्तुति प्रदान की गई। इन बच्चों को सरकारी मदद के अतिरिक्त संस्थाओं से भी संबद्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें