कठनई गांव का भ्रमण कर ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों से मुलाकात करते पहाड़ी ब्लाक प्रमुख इंद्र ?
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर के पहाड़ी के ब्लॉक प्रमुख ने जनपद स्तरीय सेल कमेटी सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार को सिंधोरा व महुवारी गांव में पशु आश्रय स्थल पर बनाए जाने वाले गोबर गैस प्लांट का निरीक्षण किया। टीम के साथ उन्होंने लगाए जाने वाले गोबर गैस संयंत्र की स्थिति का जायजा लिया।
ब्लॉक प्रमुख इंद्रबहादुर पांडेय ने कहा गोबर गैस प्लांट के जरिये एलपीजी की तर्ज पर बत्ती आदि जलाने के लिए गरीबों को कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। इंद्रबहादुर पांडेय ने कहा कि गोवंश आश्रय स्थल का आधुनिकीकरण व व्यावसायिक स्वरूप देने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे पशु आश्रय स्थलों की महत्ता बढ़ जाएगी। इस दौरान जिला कोआर्डिनेटर एसबीएम विनोद कुुमार श्रीवास्तव के अलावा जनपद स्तरीय गोवर्द्धन सेल कमेटी सदस्यों के अलावा पड़री ग्राम प्रधान राम देव सरोज, राघवेंद्र पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम विलास व देवव्रत दुबे आदि मौजूद रहे।