फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को दिया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। चेतगंज स्थित पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में कौशल विकास मिशन के तहत जन शिक्षण संस्थान की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र महंगीपुुर ग्राम प्रधान दिनेश अग्रहरि ने वितरित किया।
विज्ञापन

जन शिक्षा संस्थान समूह की अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने उपस्थित महिला सदस्यों से समूह पर चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश कुमार अग्रहरि ने प्रशिक्षण केंद्र चेतगंज का उद्घाटन किया। निदेशक अखिलेश शुक्ला ने गरीब महिलाओं को यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आशा मिश्रा, विद्यापति तिवारी, प्रशिक्षिका इंदु गुप्ता तथा प्रिया गुप्ता, रीता अग्रहरि, आंचल अग्रहरि, प्रिया अग्रहरि, पिंकी गुप्ता, रश्मि गुप्ता, ज्योति सरोज, आंचल गुप्ता, चांदनी पांडेय, नेहा, नित्या, काजल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें