फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले सभासद के खिलाफ कार्रवाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी सफाई नायकों ने शनिवार को राज्यमंत्री व अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी निर्मल को पत्र भेजकर सभासद पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय में नपाध्यक्ष के कक्ष में अधिशासी अधिकारी बैठक कर रहे थे। सफाई नायकों को कोविड- 19 के लिए जागरूकता व निगरानी समिति के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा था। इस दौरान संकट मोचन वार्ड के सभासद ने आकर उन लोगों को जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया। कहा कि इन को हटाकर अन्य कर्मचारियों को सफाई नायक बनाकर कार्य लिया जाए। इस अवसर पर विनोद कुमार, सुधीर, नीरज कुमार, उमेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें