जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों का ग्राफ गिर रहा है। शनिवार को पिछले 40 दिन बाद सबसे कम 15 संक्रमित मिले है। जो जिले के लिए राहत की बात है। शनिवार को 15 संक्रमित मिले तो 82 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया है। जिले में इस समय संक्रमितों की संख्या घटने और स्वस्थ होने वाले वालों की संख्या में बढ़ रही है। इस समय एक्टिव केस की संख्या 373 है।
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को 2281 की रिपोर्ट आई है। 15 संक्रमितों में 10 पुरुष और पांच महिला संक्रमित पाई गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 10794 हो चुकी है। 82 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10330 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 91 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 26 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 244 लोग होम आईसोलेशन में है। 99 दूसरे जिले में भर्ती है। चार मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है।जिले में अब तक चार लाख 94 हजार 581 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 92 हजार 317 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 264 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 96 हजार 257 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 249 हाट स्पाट है। 191 ग्रामीण और 58 शहरी क्षेत्र में है।
कोरोना मीटर
संक्रमित मिले- 15
स्वस्थ्य हुए- 82
आज मौत- 00
कुल संक्रमित- 10794
अब तक स्वस्थ- 10330
अब तक मौत-91
एक्टिव केस-373
हाट स्पाट- 249
एल-टू- आईशोलेशन- 26
होम आईसोलेशन- 244
.................................................