शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम तर निवासी संदीप कसेरा ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात 9:00 बजे मनोज श्रीवास्तव के तीन-चार समर्थकों ने उसे शिव इंटर कॉलेज तेलियागंज के पास पकड़ लिया। उसे मारते हुए कार्यालय में ले गए। वहां मनोज श्रीवास्तव अन्य ने उसे मारा-पीटा और पर्ची का बंडल देकर वीडियो बनाने लगे।
नगर निकाय मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बागी प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ एक युवक ने कार्यालय ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव समेत पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर युवक पर भी प्रत्याशी के खिलाफ पम्फलेट बांटने का आरोप है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम तर निवासी संदीप कसेरा ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात 9:00 बजे मनोज श्रीवास्तव के तीन-चार समर्थकों ने उसे शिव इंटर कॉलेज तेलियागंज के पास पकड़ लिया। उसे मारते हुए कार्यालय में ले गए। वहां मनोज श्रीवास्तव अन्य ने उसे मारा-पीटा और पर्ची का बंडल देकर वीडियो बनाने लगे। संदीप कसेरा की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा से बागी प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, रविशंकर साहू, मनोज दमकल, मोहित गुप्ता, अमित साहू समेत सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि प्रोपेगेंडा गैंग के एक सदस्य को मंगलवार की रात उनके खिलाफ आरोप पत्र का वितरण करते हुए पकड़ा गया। कटरा कोतवाली इलाके के चिनियहवा इनारा के पास नागरिकों ने पकड़ा। उसके पास से एक गड्डी पंफलेट मिला है। जिसमें उनके खिलाफ मनगढ़ंत कहानी बना कर लिखी गई है। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि युवक सन्दीप का आरोप है कि मनोज श्रीवास्तव के समर्थकों ने उसे विरोध में पंफलेट बांटने का आरोप लगाते हुए कार्यालय में ले जाकर पिटाई की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।