फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः तीन वर्ष बाद झारखंड से गिरफ्तार हुआ हत्यारोपी, ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाली महिला की हुई थी हत्या

विज्ञापन
थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।संवाद - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित ईंट भट्ठे पर तीन वर्ष पूर्व मजदूर महिला की हत्या के दर्ज मुकदमे मेें फरार इनामिया आरोपी को बुधवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना चुनार पर महेंदर उरांव पुत्र तेतर उरांव निवासी गांव चुनदरी नवाटोला थाना घाघरा जिला गुमला झारखंड ने अपनी पत्नी की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 14 मार्च 2017 को वह जमुहार स्थित एवीएफ मार्का ईंट भट्ठे पर काम करने आए मजदूरों से मिलने अपनी पत्नी के साथ आया था। होली के दिन वह रुका था। मजदूरों के साथ होली खेलने के बाद शराब पीकर सो गया। उसकी पत्नी भी शराब पी ली थी, वह शाम को भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर के साथ गई। सुबह उसका शव जमुहार गांव के एक खेत में पड़ा मिला। फरार चल रहे आरोपी के ऊपर पुलिस ने पांच रुपये का इनाम भी घोषित किया था। चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता बुधवार की रात झारखंड पहुंचे और हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी सुरेंदर उरांव पुत्र सोमरा उरांव निवासी टाकू थाना कुंडा जिला लोहरदगा झारखंड को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें