घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर सोमवार की सुबह इंदौर लौट रही कार अचानक मवेशी आने से अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे एमबीबीएस के छात्र वरद शर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा बाईपास के पास हुई। कटर से वाहन काटकर घायलों और मृतक को बाहर निकाला गया। घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलों में उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी के बेटे वेदांत जोशी को अधिक चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।
ये हुए हादसे के शिकार
मध्य प्रदेश के इंदौर बिजली नगर निवासी सौरभ सचान (29) पुत्र संतोश सचान ने बताया कि अपने चार साथी वरद शर्मा (22) पुत्र भरत शर्मा , वेदांत जोशी (16) पुत्र दीपक जोशी निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश, अभिषेक यादव (22) पुत्र पप्पू यादव निवासी छिलवई थाना सुहागरपुर जिला सहडोल मध्य प्रदेश और अमित यादव (21) पुत्र जय प्रकाश निवासी दुर्गा मंदिर गंजरोड सहडोल के साथ 27 दिसंबर को कार से अयोध्या दर्शन करने निकले थे। अयोध्या दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।