फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के अहरौरा नगर क्षेत्र के चुनार चौराहा मोड़ से थोड़ी दूर स्थित मेहंदीपुर गांव के पास सोमवार की शाम को सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को मर्चुरी भेजकर मौत के कारणों की जांच व शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम मेहंदीपुर गांव स्थित हीरो एजेंसी के पास एक 44 वर्षीय अधेड़ का शव लावारिस हाल में राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। वह काहीं रंग का फुल पैंट तथा सफेद रंग का शर्ट पहने है। सिर पर चेकदार गमछा मिला है। पास ही में सफेद रंग की प्लास्टिक की खाली बोरी पड़ी है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मृतक अधेड़ कई दिनों से क्षेत्र में घूमता रहता था। इलाके के लोगों से भोजन मांग कर खाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें