मिर्जापुर। जिला योजना समिति के सदस्य पद के सभी 21 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मंगलवार को नाम वापसी की तिथि पर किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सदस्यों को प्रमाण पत्र बांटे।
जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए अनारक्षित वर्ग से कृष्ण कुमार, पंकज, प्रींस सिंह, मनीष कुमार, विष्णु सिंह, शिवशंकर और अनारक्षित महिला वर्ग से आशा देवी, मुन्नी देवी, सुषमा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। अनुसूचित जाति वर्ग से कृष्ण गोपाल, राकेश कुमार पुंज, राम सागर, साजन कुमार तथा अनुसूचित जाति महिला वर्ग से पनाउ देवी और रिकी सिंह पत्नी राहुल प्रकाश तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से अजय कुमार, छोटू, राज कुमार और राम मनोहर तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से निर्मला और ममता पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुई। निर्वाचन कार्य में सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा और उप निदेशक मत्स्य मुकेश कुमार सारंग रहे। निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रत्याशियों में हर्ष का माहौल रहा।