लाल डिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड की बैठक करते नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। लाल डिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को बोर्ड की बैठक में सात सूत्री एजेंडे पर चर्चा की गई। नपाध्यक्ष ने नामांतरण की कार्रवाई में लगे विलंब शुल्क की वसूली करने पर जोर दिया।
नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 मार्च व 29 अप्रैल को हुई पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। साथ ही 15 वां वित्त आयोग व अन्य मदों से प्राप्त धन से विकास कार्य कराए जाने की चर्चा की गई। साथ ही सिविल लाइन स्थित पालिका की जमीन को लीज पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम को दिए जाने पर विचार किया गया। सभासदों के प्रस्ताव पर पूर्व नपाध्यक्ष भगवान दास बरनवाल के शिलापट्ट को उचित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शवदाह गृहों में दाह संस्कार के रूप में लगने वाले शुल्क के निर्धारण पर चर्चा की गई। संचालन बालमुकुंद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सभासदों सहित अधिकांश अधिकारी उपस्थित रहे। चुनार : नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में नगर में हुए विभिन्न विकास पर चर्चा करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपविधि पर प्राप्त आपत्तियों पर चर्चा कर अंतिम रूप से पारित कर गजट में प्रकाशित किये जानेे, स्वकर प्रणाली लागू किए जाने, 39 मद लाइसेंस शुल्क लागू किये जाने व नामांतरण शुल्क वृद्धि , पार्किंग शुल्क, विज्ञापन होर्डिंग व बैनर शुल्क आदि बिंदुओं पर विचार किया गया। इस दौरान मनोनीत सभासद बचाऊ लाल सेठ, औषधिश रस्तोगी, श्यामधर चतुर्वेदी, अभिलाष राय, गौरव पांडेय, राजेश कुमार यादव, लव श्रीवास्तव, सूर्यवली यादव, राजेंद्र चौहान, अल्पना यादव, करतार सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, समर्थ पटेल, जितेंदर कुमार, पूजा सिंह, संतोष यादव, मुनीब चौहान, महेश सेठ सहित समस्त सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे।