फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सबसे ज्यादा देशी शराब की दुकानों के लिए 4011 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आबकारी विभाग के दुकानों की लाटरी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन वाले जिलों में मिर्जापुर प्रदेश में शीर्ष पांच स्थान में शामिल हो गया है। जिले में 347 दुकानों के लिए 7159 आवेदन आए हैं, जिससे आबकारी विभाग को 30 करोड़ का राजस्व मिला है।
विज्ञापन

देशी और कंपोजिट दुकानों में सबसे अधिक आवेदन अहरौरा बाईपास की दुकानों के लिए हैं। वहीं, शुक्लहा में भांग की दुकान के लिए 83 आवेदन आए हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। नगर के नटवा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए 102 लोगों ने आवेदन किया है जबकि भांग की नौ दुकानों के लिए एक भी आवेदन नहीं आया।
जिले में भांग की 64, कंपोजिट की 86 और देशी की 197 दुकानें है। इस बार कंपोजिट दुकान में बीयर और अंग्रेजी दोनों मिलेेगी। आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि कुल 347 दुकानों के लिए 7159 लोगों ने आवेदन किया है। भांग के लिए 694, कंपोजिट के लिए 2454, देशी के लिए 4011 आवेदन आए हैं। अहरौरा बाईपास की कंपोजिट और देशी दोनों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। अहरौरा बाईपास की कंपोजिट दुकानों के लिए 158, नटवा में 102 और पीलीकोठी में 85 लोगों ने आवेदन किया है। देशी दुकान में अहरौरा बाईपास के लिए 128, सोनपुर पर 89, कलवारी में 87, गंगहरा खुर्द में 84 आवदेन आया है। शुक्लहा में भांग की दुकान के लिए 83 आवेदन आए हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदनों की जांच की जा रही है। सालवेंसी, पैन कार्ड और आयकर रिर्टन आदि की जांच की जा रही है। छह मार्च को लाटरी निकाली जाएगी। 30 करोड़ से ज्यादा राजस्व मिला है। दुकानों के औसत के हिसाब से जिला प्रदेश में टॉप पांच में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें