फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्रवृत्ति परीक्षा में क्षेत्र के 25 बच्चे सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता पर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में क्षेत्र के 25 बच्चे सफल हुए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में मठना इंटर काॅलेज के सात, जवाहरलाल नेहरू विद्यालय घनश्यामपुर के छह, आरबी शिक्षण संस्थान ओड़ी के पांच,मुराहू सिंह इंटरमीडिएट कांलेज के चार, परशुराम माॅडल स्कूल गोगहरा के दो एवं देवकली इंटर काॅलेज जमालपुर के एक छात्र ने सफलता प्राप्त किया।
छात्रवृत्ति परीक्षा 10 नवंबर को राजकीय इंटर काॅलेज मिर्जापुर में हुई थी। 28 फरवरी को घोषित परिणाम में आरबी शिक्षण संस्थान ओड़ी की नैंसी पटेल ने 133 अंक प्राप्त कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही आरबी शिक्षण संस्थान के आयुष पटेल एवं धनेश्वर ने दसवां रैंक, आयुषी पटेल एवं सार्थक सिंह ने कामयाबी हासिल किया।
जवाहर लाल नेहरू विद्यालय घनश्यामपुर के मनमोहन कुमार, सत्या भारती, सलोनी, आकाश कुमार, अर्जुन कुमार, सोनाली ने परशुराम माॅडल स्कूल के अतुल भारती एवं अश्मिता भारती, मुराहू सिंह इंटरमीडिएट काॅलेज मनउर के अमन, आकाश, वर्तिका यादव, रेशमी विश्वकर्मा सफल रही।
विज्ञापन

देवकली इंटर काॅलेज के शिवम संजय सिंह, मठना इंटर काॅलेज के शिवम, आकांक्षा, राशि, खुशबू, विद्या, शुभम सक्सेना एवं श्वेता पटेल ने सफलता प्राप्त की है। छात्रों की कामयाबी पर प्रधानाचार्य अरविंद पांडेय, रमेश सिंह आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें