फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह आज, 87 जोड़ों की होगी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए प्रशासन की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जा रहा। पहाड़ी के ब्लॉक में शनिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। कुल 87 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। विकास खंड पहाड़ी में 59 जोड़ा, मझवां ब्लॉक के 20 जोड़ा तथा कछवा नगर पंचायत के 8 जोड़े को मिलाकर कुल 87 जोड़ो की शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन

चुनार : नगर के पीडीएनडी इंटर कालेज में शासन के मंशानुसार शनिवार को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अब तक 140 जोडों का पंजीकरण हो चुका है। यहजानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराये जाने के लिए 34 मंडप बनाये गये हैं। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें