दीपक की शादी हलिया थाना के ड्रमंडगंज पुलिस चौकी के दुर्जनीपुर गांव निवासी जगन सिंह की पुत्री शिवाली के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शिवाली को 15 दिन पहले पुत्री पैदा हुई है। इसके पहले एक बच्चा दो वर्ष का है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवाली के पिता जगन सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मारपीट कर विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह, तहसीलदार व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पति, दीपक सिंह ननद रंजू, जेठ राजू व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।