फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दरिंदगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: मिर्जापुर में हत्या के बाद घर के पास फेंका था शव, पंतग देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

Tue, 28 Dec 2021 08:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की बालिका की दरिंदगी के बाद हत्या करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार की सुबह शुक्लहा रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह व एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। नौ वर्षीय बालिका घर के पास गली में खेलते समय शाम को चार बजे लापता हो गई थी। रात में बालिका का शव घर के पास ही मिला था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में हत्या, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी सिटी, सीओ सिटी प्रभात राय के निर्देशन में कटरा कोतवाली पुलिस जांच में जुटी थी। बालिका के साथ खेलने वाले बच्चों से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की। इसके बाद इस मामले से पर्दा उठा।

एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने शुक्लहा के पास से वारदात में शामिल अमन यादव (19) और ठाकुर प्रजापति (45) को गिरफ्तार कर लिया। अमन यादव ने बताया कि शाम चार बजे ठाकुर प्रजापति उसके घर पर था। बालिका बच्चों के साथ खेल रही थी।
 

उसने उसे पतंग देने के बहाने बुलाया था। फिर बालिका के साथ दरिंदगी की गई। बालिका के शोर मचाने पर उसका मुंह दबाकर रस्सी से गला घोंट दिया। एसपी ने बताया कि बालिका का गला और मुंह दबाकर मारने के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी के घर से बालिका की चप्पल, पायल, रस्सी और मोबाइल फोन बरामद किया है। 

एनएसए की होगी कार्रवाई
मिर्जापुर के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इनके खिलाफ एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि बालिका के साथ दरिंदगी और हत्या करने के दोनों आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द विवेचना कराकर सजा दिलाई जाएगी। खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार का पुरस्कार दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें