फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा से बेहतर कर सकेंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड ने अपने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सफल विद्यार्थियों के लिए अंक सुधार करने का अवसर प्रदान किया है। जिले में इसके लिए 18 सितंबर से अंक सुधार परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसमें जिले से आठ सौ 93 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस बार सत्र 2020- 21 में कोविड- 19 के चलते यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया। निर्धारित फार्मूले के तहत अधिकांश विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया। बोर्ड की तरफ से यह घोषणा की गई थी कि जो बच्चे अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वे बाद में परीक्षा देकर अपनी संतुष्टि कर सकते हैं। इसी योजना के तहत 18 सितंबर से अंक सुधार परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसमें हाईस्कूल में चार सौ 27 व शेष चार सौ 66 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं। इन सभी के लिए 18 सितंबर से परीक्षाओं का आयोजन किया गया है जो निर्धारित समय सारिणी के अनुसार छह अक्टूबर तक संचालित होगी।
चार केंद्रों पर किया गया है परीक्षा का आयोजन
मिर्जापुर। अंक सुधार परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर आयोजित होगी। सभी परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कालेज ही हैं। इनमें राजकीय इंटर कालेज मिर्जापुर, बरौंधा, चुनार व कछवां शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों व पर्यवेक्षकों की तैनाती का प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर में
हाईस्कूल - 34795
बालक - 17824
बालिका - 16873
व्यक्तिगत- 98
इंटरमीडिएट - 28539
बालक - 14500
बालिका - 13428
व्यक्तिगत- 611
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें