फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय अधूरा, फर्जी रिपोर्ट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम पंचायत में आधा अधूरा सामुदायिक शौचालय निर्माण को फर्जी ढंग से कागजों पर पूरा दिखाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को शौचालय के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि अपर निदेशक पंचायत के आदेश के बावजूद शौचालय निर्माण पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ ग्राम पंचायत में सामुदायिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण लगभग एक वर्ष पहले शुरू कराया गया था। जो अधर में लटका हुआ है। जबकि सामुदायिक शौचालय को पूर्ण हो जाने की रिपोर्ट शासन को बहुत पहले ही भेज दी गई है। कोरोना महामारी के दौरान जून महीने में राजगढ़ गांव में साफ सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे अपर निदेशक पंचायत से ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय पूर्ण ना होने की बात कही। जांच के दौरान अपर निदेशक पंचायत आधा अधूरा शौचालय को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश एडीओ पंचायत पंकज वर्मा व ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को दिया था। उच्चाधिकारियों को गुमराह करते हुए एडीओ पंचायत व सचिव की मिलीभगत से कागजों पर शौचालय को पूर्ण कर सूचना भेज दी गयी। प्रदर्शन करने वालों में अवध नाथ मिश्र, सोनू सोनी, बिनोद शर्मा, रमाशंकर, सोना शर्मा, शौकत अली, संतोष दुबे सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें