पड़री। क्षेत्र के भरपुरा भीम ढाबा के पास शनिवार की रात मार्बल लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में मार्बल लदे ट्रक की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें चालक और खलासी फंस गए। पुलिस ने दोनों को निकालकर पीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के नदनवारा गांव निवासी सचिन यादव (27) हैदराबाद के करीमनगर से मार्बल लादकर वाराणसी जा रहा था। ट्रक में उसी के गांव का खलासी जितेंद्र यादव (27) भी था। देर रात पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा भीम ढाबा के पास मार्बल लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। तेज टक्कर के कारण मार्बल लदे ट्रक की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई और चालक-खलासी उसमें फंस गए। ग्रामीणों ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के केबिन से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने सचिन को मृत घोेषित कर दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हाे गई। परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।