मिर्जापुर। दूधनाथ तिराहा स्थित एक संस्थान में सोमवार को नवनिर्वाचित पंचायत सहायकों का मंडल स्तरीय दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। विकासखंड छानबे एवं हलिया के 110 पंचायत सहायक प्रशिक्षित हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने किया। पंचायत सहायकों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व का बोध कराया। डीडी पंचायत संजय कुमार बरनवाल ने उपस्थित पंचायत सहायकों को इस प्रशिक्षण में उनके कर्तव्य एवं दायित्व तथा उनकी भूमिका के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी भदोही बालेश्वर द्विवेदी ने पंचायत कर गांव की आय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी मिर्जापुर अरविंद कुमार ने पंचायत सहायकों को यह बताया कि गांव की सभी समस्याओं का समाधान आपके ग्राम सचिवालय में बैठने एवं समुदाय द्वारा चाही गई सूचनाओं के आदान-प्रदान से संभव है। लखनऊ से आए प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। डीसी एसबीएम ग्रामीण विनोद श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के उद्देश्यों एवं उनकी भूमिका तथा खुले में शौच से मुक्त बनाए जाने के उपरांत ग्राम पंचायतों को ओडीएफ के स्थायित्व एवं ओडीएफ प्लस के बारे में जानकारी दी। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह सोनभद्र एवं रवि कांत ओझा एवं अरुण कुमार मिश्रा सहायक विकास अधिकारी पंचायत छानबे, हलिया तथा दोनों विकास खंड के खंड प्रेरक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर आदि मौजूद थे।
जमालपुर ब्लाक सभागार में सोमवार को एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायकों के साथ बैठक की। पंचायत सहायकों की 24 एवं 25 शिविर में नौ बजे तक दूधनाथ तिराहा स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया है। उन्होंने पंचायत सहायकों को आधार कार्ड एवं अनुबंध पत्र की छाया प्रति साथ लेकर प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचने का आह्वान किया।