विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर अष्टभुजा मां का दर्शन करने के लिए जा रहे दर्शनार्थियों से भरी मैजिक पहाड़ी पर ब्रेक फेल होने से पलट गई। हादसे में मैजिक सवार सात दर्शनार्थी घायल हो गए।
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव से बृहस्पतिवार की सुबह दर्शनार्थियों को लेकर निकला वाहन मैजिक दोपहर विंध्याचल पहुंचा। सभी ने मां विंध्यवासिनी व माता काली का दर्शन किया। इसके बाद अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित मां अष्टभुजा देवी का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। अष्टभुजा के लिए चढ़ाई वाले रास्ते पर वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इससे वह पलट गई। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। घटनास्थल पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में पार्वती देवी (55), संदीप चौहान (30), आयुष चौहान (10), सोनिया चौहान (30), राजेंद्र चौहान (54), भागीरथी चौहान (65), आकाश (12) हैं।