मां विंध्यवासिनी गर्भगृह मार्ग पर मंदिर सीढ़ी के पास फूल और पत्तियों से सजा गेट।-संवाद
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम भगवा रंग में सजकर शारदीय नवरात्र के स्वागत के लिए तैयार हो गया है। शनिवार मध्यरात्रि के बाद मेला शुरू होने से पहले धाम में दर्शन-पूजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिर के प्रवेश मार्गों से लेकर विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ तक आकर्षक सजावट की गई है।
श्रद्धालुओं को तेज धूप से बचाने के लिए जगह-जगह छांव का प्रबंध किया गया है। सदर बाजार मार्ग स्थित इंट्रेंस प्लाजा का आंगन भगवामय नजर आया। विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ के खंभों को फूल-पत्तियों की आकर्षक आकृतियों से सजाया गया है।
मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह के प्रवेश द्वार पर फूलों और पत्तियों से सजे तोरणद्वार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। दर्शन-पूजन के बाद बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं को धूप से राहत देने के लिए मंदिर के आंगन में भी छाए की भी व्यवस्था की गई है।