मिर्जापुर एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने युवती के पति व युवती से पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद मामले से पर्दा उठा। एसपी बताया कि युवती सोशल मीडिया से युवक के संपर्क में आई। युवक अभय नाम बता कर युवती को अंबाला ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
उसकी अश्लील वीडियो बनाया। बुर्का पहना कर उसके साथ नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाता रहा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक आरिफ को पकड़ने के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है।